P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMaihar News: मैहर धाम में उमड़ी आस्था की लहर.. लगा भक्तों का...

Maihar News: मैहर धाम में उमड़ी आस्था की लहर.. लगा भक्तों का तांता

शारदा मैया के दरबार को किया नमन

मैहर/अनुराग सिंह/खबर डिजिटल/ दीपावली पर्व पर मां शारदा धाम, मैहर में इन दिनों आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। गुरुवार शाम तक 72 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता शारदा के दर्शन किए। मंदिर परिसर से लेकर मार्गों तक भक्तों की असीम भीड़ देखने को मिल रही है। भक्तों में दीपावली के पर्व पर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है, वे अपनी मनोकामना मांग रहे हैं।

चित्रकूट से सीधे आ रहे मैहर
चित्रकूट में दीपदान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैहर धाम पहुंचे। भक्त पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मंजीरे, मोरपंख और घुंघरू के साथ ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। पूरा नगर भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर है।

प्रयागराज से सीधे आ रहे मां शारदा दरबार
श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मानिकपुर, बांदा, प्रयागराज सहित कई जिलों से पैदल यात्रा कर मैहर पहुंचे हैं। दर्शन के बाद कई श्रद्धालु अपनी क्षेत्रीय भाषा में भजन गाते हुए पारंपरिक नृत्य करते दिखाई दिए। स्थानीय लोग भी देर रात तक इन मनमोहक दृश्यों का आनंद लेते रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट