छिंदवाड़ा/ तौफीक मिस्कीनी/ खबर डिजिटल/छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र के भेडा गांव की नदी में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है मृतक युवक की पहचान अभिषेक पिता लखन उईके के रूप में हुई है पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टि हत्या की आशंका है तो पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दो दिन पहले हर्रई के भेडा म़े मेला मे हुआ था युवक का विवाद…
दरअसल बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ भेडा गांव म़े मेला मडाई में घूमने के लिए गया था इसी दौरान दूसरे अन्य युवकों से विवाद हो गया था जिसकी बात सही युवक का पता नहीं चल पा रहा था तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी अब सवाल यह उठता है आखिर युवक की मौत इन झगड़ों की वजह से हुई है या फिर इसकी और कुछ वजह है यह तो पुलिस जांच में ही खुलासा होगा पुलिस हत्या के एंगल जांच कर रही है इस मामले में हर्रई थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब फोन नहीं उठाया.
कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेने की खबरें
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को पुलिस ने इस मामले में हिरासत पर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है पूछताछ में ही सामने आएगा कि आखिर युवक की मौत की वजह क्या है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है.


