P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरसिरप कांड पर अपडेट: कोल्ड्रिफ दवा पीने से 22 बच्चों की मौत...

सिरप कांड पर अपडेट: कोल्ड्रिफ दवा पीने से 22 बच्चों की मौत हुई, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

छिंदवाड़ा/ तौफीक मिस्कीनी/ खबर डिजिटल/ Syrup Scandal Update: कोल्ड्रिफ दवा पीने से 22 बच्चों की मौत हुई है…पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं…जिसमें मामले में एसआईटी की टीम ने एमआर को हिरासत में लिया हैं। जिसे परासिया थाना लाया गया, आरोपी से पूछताछ चल रही है। बताया यह जा रहा है कि डॉक्टर प्रवीण सोनी से एमआर ने ही दवा लिखने के लिए परसेंटेज देने की बात कही थी…अब देखना यह होगा कि पुलिस की पूछताछ में क्या सामने आता है यह तो जांच का विषय है।

Political News: ‘हेमंत’ की कार्यकारिणी में क्या खास.. इन वर्गों की बनी बात! – Khabar Digital

वहीं दूसरी खबर…

2 दिन पहले युवक के साथ हुआ था विवाद उसका तैरता हुआ नदी में मिला शव

छिंदवाड़ा/ तौफीक मिस्कीनी/ खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र के भेडा गांव की नदी में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है मृतक युवक की पहचान अभिषेक पिता लखन उईके के रूप में हुई है पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टि हत्या की आशंका है तो पुलिस मामले की जांच कर रही है

दो दिन पहले हर्रई के भेडा म़े मेला मे हुआ था युवक का विवाद… दोस्तों के साथ गया था युवक घूमने

दरअसल बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ भेडा गांव म़े मेला मडाई में घूमने के लिए गया था इसी दौरान दूसरे अन्य युवकों से विवाद हो गया था जिसकी बात सही युवक का पता नहीं चल पा रहा था तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी अब सवाल यह उठता है आखिर युवक की मौत इन झगड़ों की वजह से हुई है या फिर इसकी और कुछ वजह है यह तो पुलिस जांच में ही खुलासा होगा पुलिस हत्या के एंगल जांच कर रही है इस मामले में हर्रई थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब फोन नहीं उठाया

कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेने की खबरें

सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को पुलिस ने इस मामले में हिरासत पर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है पूछताछ में ही सामने आएगा कि आखिर युवक की मौत की वजह क्या है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट