सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी —कटनी जिले के रीठी क्षेत्र में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यहां कृषि योग्य भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तित कर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन जमीनों पर कच्ची चुरी की सड़कें डालकर अवैध रूप से प्लॉट काटे गए हैं।जानकारी के मुताबिक, इस अवैध प्लॉटिंग के पीछे स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली लोगों और कटनी के कुछ भूमालिकों की मिलीभगत बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रीठी क्षेत्र के कई इलाकों में कृषि भूमि को नियमों के विपरीत काटकर बेचा जा रहा है, लेकिन संबंधित विभागों और अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में फैल रहे भूमि घोटालों पर अंकुश लगाया जा सके।विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि भूमि को बिना वैध नक्शा और अनुमति के आवासीय उपयोग में बदलना गंभीर कानूनी उल्लंघन है। ऐसी भूमि पर प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भविष्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है — जैसे कि बिजली, पानी, सीवर, सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, क्योंकि बिना नगर नियोजन स्वीकृति के इन जगहों पर शहरी विकास कार्य नहीं हो पाते।
रीठी में कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग — भू-माफियाओं का बढ़ा बोलबाला, प्रशासन मौन
सम्बंधित ख़बरें


