छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में दर्जनों युवको ने धारदार हथियार से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया था, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया है, और 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन पर कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पवन पिता गीतमल गुन्हेरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई की, वो अपने तीन साथियों के साथ ढाबा में खाना खा रहा था, इसी दौरान अजुर्न गुन्हेरे के फोन में सोनू ढाकरिया का फोन आया और बोलने लगा कि मेरी बहन से फोन में क्यों बात करता हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी, इसके बाद खाना खाकर पवन अपने साथियों के साथ गांव जाने के लिए निकला, तभी भाजिया के पास आरोपी पहुंचे और धारदार हथियार से पेट में हमला कर दिया है, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें पांच नाबालिग शामिल है, जिनके पास से मोबाइल, मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया गया है।
इनकी रही गिरफ्तारी करने में भूमिका
अमरवाडा एसडीओपी कल्याणी वरकड़े, थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे, चौकी प्रभारी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, भूपेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, राजकुमार परते, रामगणेश, पीयूष, लक्ष्मी, उमाशंकर, इकलेश, संजीव, अभिषेक, दिव्या बिसेन, सैनिक शिवशंकर, सैनिक आनंद, सायबर सेल नितिन सिंह और आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


