छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मक्के की फसलों को लेकर किसान चिंतित और परेशान है, किसानों की फसल को ओलावृष्टि और बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच अमरवाड़ा में किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, और मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा हैं। यहां दर्जनों से ज्यादा किसान भुट्टे की माला पहनकर पहुंचे थे।
किसानों ने की मांग
इस दौरान किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खरीफ की फसल मक्का जो कि अधिक मात्रा में छिंदवाड़ा में लगाया जाता है, जिसका उचित मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है, और ना ही किसानों की लागत भी निकल पा रही हैं। वहीं ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, इसीलिये हम मांग करते हैं कि समर्थन मूल में खरीदी करें और भावांतर दिया जाए।
अधिकारियों को दिए ज्ञापन में की मांग
भारतीय किसान संघ के ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम से अमरवाड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, और मांग की है कि किसानों को समर्थन मूल्य में खरीदी की जाए, साथ ही भावांतर भी दिया जाए। किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है, सोयाबीन के समय सरकार ने भावांतर दिया है, अब समर्थन मूल्य में मक्का की खरीदी करें, जिससे किसान अपने परिवार का पालन पोषण तो कर सके।


