Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्लीमनाबाद सेक्शन में रेलवे सलैया फाटक 7 दिन रहेगा बंद, यातायात मार्ग...

स्लीमनाबाद सेक्शन में रेलवे सलैया फाटक 7 दिन रहेगा बंद, यातायात मार्ग में बदलाव


स्लीमनाबाद सेक्शन में रेलवे सलैया फाटक 7 दिन रहेगा बंद, यातायात मार्ग में बदलाव

कटनी – पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के कटनी उपमंडल अंतर्गत आने वाले स्लीमनाबाद–डुंडी रेल खंड पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 342 (सलैया फाटक) आगामी 05 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 तक बंद रहेगा। इस अवधि में सुबह 07:00 बजे से लेकर रात 08:00 बजे तक फाटक पर सभी प्रकार के यातायात को प्रतिबंधित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह बंदी ट्रैक के डीप स्क्रीनिंग और ओवरहॉलिंग कार्य के लिए की जा रही है। इस कार्य के दौरान BCM मशीन (Ballast Cleaning Machine) से पटरियों की सफाई और मरम्मत की जाएगी ताकि ट्रैक की मजबूती, सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।

यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग
फाटक बंद रहने के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को निम्नलिखित समपार फाटकों से होकर ले जाया जाएगा—

  • समपार फाटक क्र. 343 (इस्माइलिया फाटक) – कि.मी. 1050/27-29 अप और कि.मी. 1050/28-30 डाउन रोड
  • समपार फाटक क्र. 341 (डुंडी फाटक) – कि.मी. 1044/7-9 अप और कि.मी. 1044/6-8 डाउन रोड
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट