Gold And Silver Price: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ आज देव दिवाली का दिन है, आज यानी 5 नवंबर को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 98 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, आज चांदी के भाव में भी गिरावट दिखाई दे रही है।
देश में आज सोने का भाव
आज देश में 24 कैरेट सोने का भाव 12 हजार 148 रुपये प्रति ग्राम है। कल इसकी कीमत 12 हजार 246 रुपये प्रति ग्राम थी जो करीब 98 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट को दर्शा रही है। वहीं, आज 22 ग्राम सोने की कीमत में 90 प्रति ग्राम और 18 ग्राम सोने में 73 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है, और ये क्रमश: 11 हजार 135 रुपये, 9 हजार 111 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहे हैं।
देश में आज चांदी का भाव
देश में आज एक किलो चांदी का भाव 1 लाख 50 हजार 500 रुपये प्रति किलो है। कल यानी 3 नवंबर को इसकी कीमत 1 लाख 51 हजार रुपये किलो थी जो करीब 500 रुपये की गिरावट को दर्शा रही है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोना-चांदी का भाव
भोपाल में आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1 लाख 21 हजार 60 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 11 हजार 340 प्रति ग्राम है। चांदी का भाव लगभग 1 लाख 46 हजार 430 प्रति किलो यानी 1 हजार 464.30 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोना-चांदी का भाव
रायपुर में सोने का भाव 22 कैरेट के लिए लगभग 11 हजार 275 प्रति ग्राम और 24 कैरेट के लिए 11 हजार 839 प्रति ग्राम है। चांदी का भाव लगभग 1 लाख 46 हजार 990 रुपये प्रति किलोग्राम है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सोने का भाव
लखनऊ में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए 12 हजार 163 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 11 हजार 150 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 9 रुपये 126 प्रति ग्राम है। लखनऊ में आज चांदी का भाव 151.09 रुपये प्रति ग्राम और 1 लाख 51 हजार 90 रुपये प्रति किलोग्राम है।


