राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिवस पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 67 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए ललित जैन ने बताया की आज से 66 वर्ष पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन परम पूज्य आचार्य श्री यतिन्द्रसूरीश्वरजी महाराज साहब ने परिषद की स्थापना की थी एवं पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेनसूरीश्वरजी म.सा. दवारा परिषद को वटवृक्ष के रूप में पल्लवित किया गया । इस अवसर पर परिषद परिवार राणापुर द्वारा श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिनालय पर स्थापना दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया, परिषद अध्यक्ष श्री जितेंद्र जैन, एवं परिषद कार्यकर्ता श्रीसंघ एवं महिला परिषद पाठशाला के बच्चों की उपस्तिथि में परिषद् ध्वजवन्दन कर परिषद् गीत का गान किया गया ।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सोहनलाल कटारिया, इंदरमल कटारिया,दिनेश नाहर, केंद्रीय सदस्य दिलीप सालेचा,पवन नाहर ,विनोद सालेचा,विजय कोठारी,रजनीश नाहर,प्रवीण कटारिया,प्रवीण नाहर,हितेश जैन,अमित कटारिया, महिला परिषद की सदस्या सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे ।
