P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीढीमरखेड़ा जनपद में संलग्न अनुपस्थित सचिवों पर सीईओ की सख्ती, चेतावनी पत्र...

ढीमरखेड़ा जनपद में संलग्न अनुपस्थित सचिवों पर सीईओ की सख्ती, चेतावनी पत्र जारी

ढीमरखेड़ा में जनपद सीईओ की सख्ती, सात पंचायत सचिवों को चेतावनी पत्र जारी

खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान:- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में संलग्न पंचायत सचिवों द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी ने कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले सात पंचायत सचिवों को चेतावनी पत्र जारी किया है। जानकारी के अनुसार लापरवाही और अनुशासनहीनता के कारण निलंबित पंचायत सचिव बशरूलहक मंसूरी, लखन बागरी, संदीप अग्रहरि, रामदयाल पटेल और वीरू पाण्डेय को जनपद पंचायत कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं सचिव विनोद बागरी और ब्रजेश गौतम को भी जनपद स्तर पर संलग्न किया गया है। इन सभी सातों पंचायत सचिवों द्वारा जनपद कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। उपस्थिति रजिस्टर में इनके हस्ताक्षर भी नहीं पाए गए। इस पर जनपद सीईओ ने नाराजगी जताते हुए सभी सचिवों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करें।जारी पत्र में सीईओ ने कहा कि यदि कोई भी सचिव अनुपस्थित पाया जाता है तो उसे जीवन निर्वाह भत्ता नहीं दिया जाएगा तथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट