P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price Today 16 November 2025: सोने-चांदी की कीमतों में...

Gold And Silver Price Today 16 November 2025: सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर… निवेशकों में उत्साह

सोना-चांदी के आज के दाम

Today Gold-Silver Rate: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ शादी के सीजन में लोग सर्राफा बाजार का रुख कर रहे हैं, वो लगातार नजर बनाए हुए हैं कि सोना-चांदी के आज के दाम क्या है, ऐसे में सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आर्थिक संकट, महंगाई और वित्तीय बाजारों में उतार–चढ़ाव के दौर में सोना हमेशा संपत्ति संरक्षण का विश्वसनीय माध्यम रहा है, इसीलिये शादी-ब्याह में इसे देना एक चलन है तो आइए जानें क्या आज सोने-चांदी का भाव।

आज का सोना-चांदी का दाम
आज भारत में 24 कैरेट सोना (999 शुद्धता) 1 लाख 25 हजार 80 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोना 1 लाख 14 हजार 650 प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोना 93 हजार 810 प्रति दस ग्राम पर है, वहीं प्रमुख महानगरों में भी इसी के अनुरूप दरें दर्ज की गई हैं। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 230 प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट की 1 लाख 14 हजार 800 प्रति दस ग्राम, और 18 कैरेट की 93 हजार 960 प्रति दस ग्राम है। सोने की तरह, चांदी की कीमतें भी अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, औद्योगिक मांग और विनिर्माण खपत से प्रभावित होती हैं, आज भारत में चांदी की कीमत 1 लाख 69 हजार प्रति किलोग्राम है, जबकि दिल्ली में चांदी की कीमतें 1 हजार 690 प्रति ग्राम, 16 हजार 900 प्रति 10 ग्राम और 1 लाख 69 हजार प्रति किलोग्राम दर्ज की गई हैं।

कल क्या थे सोना-चांदी के दाम
सोने की कीमत में 15 नवंबर की सुबह गिरावट देखी गई थी। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव कम होकर 1 लाख 27 हजार 180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। चांदी में तेजी का रुख बरकरार देखने को मिला। 15 नवंबर को यह 1 लाख 73 हजार 200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। विदेशी बाजारों में चांदी का भाव गिरकर 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट