P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSIR को लेकर कांग्रेस का अलर्ट मोड… बिरसा मुंडा की जयंती पर...

SIR को लेकर कांग्रेस का अलर्ट मोड… बिरसा मुंडा की जयंती पर बीएलए 2 को दिया प्रशिक्षण

बैतूल में दिखी राजनीतिक तैयारी

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिला कांग्रेस कमेटी ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए बीएलए 2 का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया, जिसने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा संदेश दिया। प्रशिक्षण में 299 बीएलए, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने किया। प्रशिक्षण प्रभारी संजय पांडे ने बीएलए 2 की जिम्मेदारियों, चुनावी प्रक्रिया और बूथ रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में इन्होंने रखी अपनी बात
पीसीसी विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा, कांग्रेस नेता सुभाष देशमुख, राहुल पटेल, भोजराज रेवतकर, नारायण राव धोटे, लवलेश बब्बा राठौर, रवि त्रिपाठी, सुभाष पांडे, डॉ प्रमोद खांडवे, महेंद्र पंडोले, मोनू बड़ोनिया, प्रशांत राजपूत और मनोज आहूजा ने भी राजनीतिक परिस्थिति, चुनावी चुनौतियों और जमीनी हकीकत पर अपनी बात रखी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव की मौजूदगी ने युवाओं के उत्साह को और बढ़ाया। प्रीतेश गंगारे, नारायण सरले, रघुनाथ राने, भाऊ राव धोटे, प्रकाश धोटे, गोलू लोखंडे, यतींद्र सोनी और प्रफुल्ल काले सहित सभी बीएलए, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष और प्रभारी पूरे समय प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

बीएलए को समझाई बूथ की बारीकियां
पार्टी ने यह सुनिश्चित किया कि हर बीएलए बूथ की बारीकियों को समझे, संगठन के व्यापक लक्ष्य से भी जुड़ा रहे। कुल मिलाकर, कांग्रेस ने बिरसा मुंडा की जयंती पर संगठन को धारदार बनाने, बूथों को मजबूत करने और चुनावी नींव को ठोस करने का संकल्प लिया। बैतूल में आज जिस ऊर्जा और संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे, वह बताती है कि संगठन अब बैतूल की राजनीतिक जमीन पर नए समीकरण तैयार करने की ओर बढ़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट