कटनी पुलिस का अभियान: 166 वारंटियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा को लेकर 15 चालकों पर सख्त कार्रवाई
कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं सभी एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अपराध नियंत्रण, वारंट तामील, अवैध गतिविधियों पर रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक कार्यवाही की गई।
मुख्य कार्यवाहियां
स्थाई वारंटी गिरफ्तार – पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय द्वारा जारी 34 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए।
गिरफ्तारी वारंटी – अभियान में 86 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए।
गुंडा चेकिंग – अपराधियों की निगरानी के तहत 70 गुंडा चेक किए गए।
निगरानी बदमाश चेकिंग – अचानक दबिश देकर 70 निगरानी बदमाशों की तलाशी एवं चेकिंग की गई।
अवैध शराब पर कार्रवाई – अवैध परिवहन, विक्रय और सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन रोकने के लिए 36 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए।
जमानती वारंट – पुलिस ने 63 जमानती वारंट तामील किए।
समंस तामील – गश्त के दौरान 100 समंस तामील किए गए।
सड़क सुरक्षा अभियान
रात्रिकालीन वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 15 वाहन चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।
अन्य पुलिस कार्रवाई
जुआ अधिनियम – जुआ खेलते पाए जाने पर 05 प्रकरण दर्ज किए गए।
आर्म्स एक्ट – 1 आरोपी के पास अवैध हथियार मिलने पर मामला दर्ज।
धारा 170 बीएनएसएस – परिशांति भंग करने पर 09 आरोपियों पर कार्रवाई।
धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस – परिशांति बनाए रखने हेतु 102 व्यक्तियों पर कार्रवाई।
धारा 129 बीएनएसएस – 21 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
कटनी पुलिस का यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराधियों में भय कायम करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया। पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाने की बात कही है।
