Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीदेर रात स्लीमनाबाद क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई मार्बल टुकड़ी से...

देर रात स्लीमनाबाद क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई मार्बल टुकड़ी से लदा हाइवा जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज


देर रात स्लीमनाबाद क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई

मार्बल टुकड़ी से लदा हाइवा जब्त, चालक के पास नहीं थे दस्तावेज


स्लीमनाबाद – देर रात स्लीमनाबाद क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मार्बल की टुकड़ी से लदा एक हाइवा वाहन पकड़ा गया।


जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने नियमित जांच के दौरान उक्त हाइवा को रोका, लेकिन वाहन चालक के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इस पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को स्लीमनाबाद थाना परिसर में खड़ा करा दिया।


पकड़ा गया हाइवा वाहन एक जैन कारोबारी का बताया जा रहा है। फिलहाल खनिज विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट