Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशDhar News: मामा विधायक भंवर सिंह शेखावत भांजे पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह...

Dhar News: मामा विधायक भंवर सिंह शेखावत भांजे पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का मिलन

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

बदनावर(धार)/विक्की राजपुरोहित/खबर डिजिटल/ शहर के सरदार पटेल विद्यापीठ पाटीदार समाज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव व वर्तमान विधायक भंवर सिंह शेखावत मामा भांजे का मिलन हुआ।सोशल मीडिया पर मिलन के फोटो वायरल होने के बाद में अब शहर के चौक चौराहे पर मामा भांजे के चर्चा के बाजार गर्म है।

मुलाकात को अलग-अलग नजरिये से देख रहे
वहीं सोशल मिडिया में इस मिलन को लोग अलग-अलग नजरीए से देख रहें हैं। साथ ही अपनी भावनाएं प्रकट कर रहें हैं। वैचारिक मतभेद भुलाकर दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया।
दोनों के बीच क्या बातें हुई।इसको लेकर के अब बदनावर के चौक चौराहे पर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

दोनों ने बदले थे दल
वर्तमान विधायक भंवर सिंह शेखावत पूर्व में बीजेपी में थे, जिन्होंने चुनाव के समय कांग्रेस का दामन थाम लिया था, वहीं पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट