केवलारी(सिवनी)/संतोष बन्देवार/खबर डिजिटल/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कांहीवाड़ा सेवा केंद्र में आज विधिवत एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहन उपस्थित रहे और कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत बनाया।
ब्रह्माकुमारी मुख्यालय से पधारे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी मुख्यालय से पधारे आदरणीय बी.के. अनिल भाई जी एवं बी.के. थॉमस भाई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र जिला प्रभारी आदरणीय ज्योति दीदी जी, केवलारी सेवा केंद्र से आदरणीय गायत्री दीदी जी, भोमा सेवा केंद्र से आरती दीदी जी, चौराहा पलारी सेवा केंद्र से पूजा दीदी जी तथा कांहीवाड़ा सेवा केंद्र से मोनिका दीदी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
250 भाई-बहनों ने की सहभागिता
इस अवसर पर जनपद सदस्य जंघेला जी, पत्रकार संतोष वंदेवार, भोला राय, सुनील साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्राम एवं क्षेत्र के लगभग 250 भाई-बहनों ने सहभागिता कर ईश्वरीय संदेश का लाभ लिया।
विश्व शांति एवं लोक कल्याण की भावना
गृह प्रवेश अवसर पर अतिथियों ने आध्यात्मिक जीवन, आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच एवं सेवा भाव पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति एवं लोक कल्याण की भावना के साथ सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह का समापन ईश्वरीय प्रसाद वितरण एवं शांति पाठ के साथ हुआ।


