छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिदवाड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पिछले कुछ महीनो में जब्त किए गए तेज आवाज के मॉडिफाईड साइलेंसर को मानसरोवर के सामने सार्वजनिक रूप से बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने 198 मॉडिफाईड साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया। जिसे इस तरह के साइलेंसर इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चेतावनी माना जा रहा है।
मॉडिफाईड साइलेंसर पर प्रहार
दरअसल पुलिस ने अभियान चलाकर तेज आवाज के मॉडिफाईड साइलेंसर का उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त किए थे, और बेचने वाले दुकान संचालकों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें समझाइए दी गई थी। इसके बाद लगातार शहर के तीन थानों और यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए और चालानी कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद अब अंतिम कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
6 महीने से की जा रही थी कार्रवाई
यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 198 मोडिफाइड साइलेंसर जब तक किया गया था, जो विगत 6 महीने से लगातार कार्रवाई की जा रही थी, और उन्हें जब्त भी किया गया था, आज उसे नष्ट किया गया है, ताकि उसका उपयोग ना हो सके। शहर में लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी जोकि मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूमते है, जिसके कारण पास से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यातायात डीएसपी ने की अपील
डीएसपी चौबे ने जिलेवासियों से अपील की है कि इस प्रकार के जो वाहन चालक हैं जो आम रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर फटाका फोड़ते हैं, उससे आम आदमी डर जाता है। जिसके कारण चलने वाले लोग दहशत में आ जाते हैं, ऐसे बाइक सवार लोग दिखते हैं तो उनका वाहन नंबर लेकर इस नंबर पर 7701044959 आप व्हाट्सएप करे या फिर जानकारी दे सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर कार्रवाई
छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे के निर्देश में अभियान चलाकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले हो या फिर शहर में गुंडागर्दी करने वाले अपराधियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते पुलिस ने 6 महीने में 198 मॉडिफाइड साइलेंसरों को जब्त कर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


