P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजिला अस्पताल में सीजर के लेती थी 8 हजार रुपये… हरदा में...

जिला अस्पताल में सीजर के लेती थी 8 हजार रुपये… हरदा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शारदे बर्खास्त

मरीजों के साथ बदसुलूकी पर NHM ने की कार्रवाई

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिला अस्पताल में पदस्थ संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका शारदे का अनुबंध राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। कार्रवाई गर्भवती महिलाओं से राशि वसूलने, मरीजों से दुर्व्यवहार और कर्तव्यों में लापरवाही की कई शिकायतों के बाद की गई कार्यवाही वरिष्ठ संयुक्त संचालक मातृ स्वास्थ्य, एनएचएम, डॉ. अर्चना मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

8 हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. शारदे पर कई हितग्राहियों ने सिजेरियन ऑपरेशन के बदले 8 हजार रुपए की अनाधिकृत राशि मांगने का आरोप लगाया था। जांच समिति के निरीक्षण के दौरान, अन्य नवजातों के माता-पिता ने भी 5 हजार से 8 हजार रुपये तक की राशि देने की बात कही थी। बात करने पर विवाद कर अभद्र व्यवहार किया था डॉ. शारदे के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक जांच टीम का गठन किया गया था, जिसने विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए। सिटी कोतवाली के एएसआई जितेंद्र सिंह राजपूत और आरक्षक हरिप्रसाद पटेल ने बताया कि डॉ. शारदे ने मरीजों और उनके परिजनों से अनावश्यक विवाद कर अभद्र व्यवहार किया था।

पैसों की मांग करने का भी आरोप
महिला थाने में पदस्थ आरक्षक उमा सेंगर ने शिकायत की थी कि डॉ. शारदे ने एक बलात्कार पीड़िता की एमएलसी करने में आनाकानी की और उसे भोपाल जाने को कहा। शहर के टंकी मोहल्ले की गर्भवती महिला रक्षा मेषकर ने बताया कि डॉ. शारदे ने उसे सातवें महीने में सिजेरियन डिलीवरी की बात कहकर पैसों की मांग की थी, जबकि बाद में उसकी नौवें महीने में सामान्य डिलीवरी हुई।

डॉ. प्रियंका शारदे पर की कार्रवाई
एक अन्य मामले में, दिव्यांग महिला संगीता गौर से पेट में पानी सूखने और टेबल पर लेट न पाने का हवाला देकर आठ हजार रुपये की मांग की गई थी। भोपाल जाते समय मरीज और उसके परिजनों से अभद्रता भी की गई। बाद में दिव्यांग महिला ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सहज ऑपरेशन से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इन सभी गंभीर शिकायतों के आधार पर डॉ. प्रियंका शारदे के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट