P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदेवास: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान…. 'भाजपा ने योजनाओं को किया सही'

देवास: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान…. ‘भाजपा ने योजनाओं को किया सही’

कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

देवास/धर्मेंद्र योगी/खबर डिजिटल/ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेगी और उनका समाधान करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार जनता की है और जनता के लिए है। अगर कोई गलती करेगा तो उसे सजा भी मिलेगी।

गांधी परिवार पर साधा निशाना
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा योजनाओं के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे। उन्होंने कहा, “जब से हिंदुस्तान में कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, तब से सिर्फ गांधी परिवार का ही नाम लिया गया। भाजपा ने ही योजनाओं के नाम सही करने का काम किया है।”

वीबी जी राम जी पर दिया बयान
मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि अब इस योजना में पारदर्शिता आएगी और हर चीज जनता के सामने होगी। उन्होंने कहा कि अब फर्जीवाड़ा नहीं चलेगा और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा।

अपने गिरेबां में झांके कांग्रेस – देवड़ा
इंदौर मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा सरकार पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद जब-जब कांग्रेस सरकार में रही, तब उसने क्या काम किए, यह जनता जानती है। इसी कारण कांग्रेस बिहार सहित हिंदुस्तान के कई प्रदेशों में साफ हो गई है।

गंभीरता से लिया मामला – डिप्टी सीएम
इंदौर मामले पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं और पूरी सरकार इस पर गंभीर है और निश्चित रूप से इस दिशा में काम चल रहा है। राहुल गांधी के इंदौर आने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि “वो बहुत बार आए हैं,” और कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट