उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ जगतगुरु श्रीरामानंदाचार्य जी का 726वां जन्मदिवस उज्जैन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैरागी समाज के साधु-संतों, वैष्णव बैरागियों और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़े
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़े और जगतगुरु रामानंदाचार्य जी के विचारों और योगदान को स्मरण करते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गोपाल मंदिर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में संत-महात्मा, वैष्णव बैरागी समाज के लोग और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खाखी अखाड़े पर पहुंचा, जहां इसका विधिवत समापन हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान का किया आयोजन
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
