P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीयुवा दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिलास्तरीय...

युवा दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिलास्तरीय आयोजन विद्यार्थियों के साथ कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया सूर्य नमस्कार

खबर डिजिटल कटनी, –12 जनवरीस्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में सोमवार को माधवनगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में भव्य जिलास्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह, शासकीय तिलक महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आर.पी. सिंह, एडीपीसी रमसा अभय जैन, डीपीसी प्रेमनारायण तिवारी, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों के साथ आकाशवाणी से प्रसारित निर्देशों के अनुसार एक समय एवं एक संकेत पर चरणबद्ध रूप से सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। रेडियो प्रसारण के साथ सभी ने कतारबद्ध होकर प्रार्थना मुद्रा, हस्तउत्थान, पादहस्तासन, अश्वसंचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार एवं भुजंगासन सहित सूर्य नमस्कार की 12 स्थितियों का अभ्यास किया। इसके पश्चात अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम भी कराया गया।कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी से सर्वप्रथम राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, स्वामी विवेकानंद के संदेश तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया।सूर्य नमस्कार कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व कलेक्टर श्री तिवारी ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इसी क्रम में जिले की सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में भी युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट