P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: वर्षों बाद सदर बाजार के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत, नागरिकों को...

मुरैना: वर्षों बाद सदर बाजार के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत, नागरिकों को राहत की उम्मीद

वर्षों बाद सदर बाजार के सौंदर्यीकरण की शुरुआत

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ लंबे समय से प्रतीक्षित सदर बाजार के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत आखिरकार हो गई है। मुरैना नगर निगम ने शनिवार को सदर बाजार क्षेत्र में बुलडोजर और जेसीबी मशीनों के जरिए सड़क के बीच बने स्थायी डिवाइडर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सदर बाजार की यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और क्षेत्र को नए सिरे से विकसित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सौंदर्यीकरण योजना के तहत बाजार की सड़कों, नालियों, फुटपाथों और अन्य बुनियादी सुविधाओं को व्यवस्थित व आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी

कार्रवाई उस समय की गई जब एक ओर व्यापारी संघ और दूसरी ओर हाथ ठेला व्यवसायी अपने-अपने मुद्दों को लेकर आंदोलनरत थे। डिवाइडर हटाए जाने के दौरान बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

व्यापारियों और नागरिकों को राहत की उम्मीद

स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर संतोष जताया है। लोगों को उम्मीद है कि यह कार्य गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा, जिससे सदर बाजार की तस्वीर बदलेगी और आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट