हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिले के टिमरनी में एक पति-पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों शराब के नशे में थे और रेलवे ट्रक के सामने जाकर आत्महत्या की नीयत से पहुंचे।
पुलिस ने किया अस्पताल में भर्ती
टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि हेमलता (25) निवासी सोलंकी मोहल्ला और शुभम (26) निवासी भोपाल, दोनों पति-पत्नी थे। स्थानीय लोगों ने थाने में सूचना दी। तुरंत स्टॉप पुलिस पहुंची और दोनों को गाड़ी में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में भर्ती कराया।
नशे में होने के कारण बयान नहीं
दोनों नशे की हालत में थे, इसलिए उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। फिलहाल अस्पताल में उपचार जारी है। बयान लेने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


