P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडोरी: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए पशु तस्कर, पुलिस ने बचाई...

डिंडोरी: अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए पशु तस्कर, पुलिस ने बचाई 23 मवेशियों की जान, जांच जारी

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ करंजिया क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करंजिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मेढाखार रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशियों से लदे एक 12 चक्का ट्रक को पकड़ा, हालांकि ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेढाखार रोड से अवैध रूप से मवेशियों से भरा ट्रक गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही करंजिया थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। बताए गए मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका गया।

जंगल की ओर भागा चालक

पुलिस को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर पास के जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें बेरहमी से ठूंसे गए कुल 23 मवेशी पाए गए, जिनमें 17 पड़वा और 6 भैंस शामिल हैं। सभी मवेशियों को बिना चारा-पानी के अमानवीय हालत में ले जाया जा रहा था।

गौशाला भेजे गए मवेशी

पुलिस ने तत्काल सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर लूटी टोला गौशाला भेजा, जहां पशु चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गौशाला प्रबंधन ने उनके भोजन और रहने की समुचित व्यवस्था की।

जांच जारी

पुलिस अब ट्रक मालिक, फरार चालक और मवेशियों की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई में एएसआई पप्पू सिंह श्याम, एएसआई साहिबा सिंह तिलगाम, दिगंबर सिंह, दिनेश वाटिया और वीरेंद्र सिंह कुशराम की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट