मेष (Aries)-वित्तीय, आर्थिक निर्णय, संतुलन, संयम, समझदारी से लेंगे। फिजुलखर्ची कम करके बचत करेंगे।
आय-व्यय संतुलन करेंगे। प्रेम मे आपको कोई नए प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है। मौजूदा रिश्ते मे मासूम, भावनात्मक लगाव रहेगा। साथी को किसी गीत या कविता के माध्यम से प्यार जाहिर करेंगे। विष्णुजी के मंदिर मे हल्दी की गाँठ दान करें।
शुभ रंग :- पीला, गुलाबी
वृषभ (Taurus)-कड़ी मेहनत से प्राप्त आर्थिक समृद्धि को सोच-समझकर खर्च करेंगे। भविष्य की सुरक्षा के लिए. बचत करेंगे। व्यापार में आवेगपूर्ण निवेश से बचेंगे। पैसों को लेकर कंजूस बरताव रहेगा। प्यार में गहरी सहानुभूति, धैर्य, कोमल भाव रहेगा। साथी की असुरक्षाओं को समझकर उन्हें सहारा देंगे। घर और कार्यालय के दक्षिण पश्चिम कोने को साफ रखें।
शुभ रंग:- गहरा नीला
मिथुन(Gemini)-व्यवसाय में संसाधनो को समझदारी से उपयोग करेंगे। धन प्रबंधन, आर्थिक समृद्धि, संपत्ति सुरक्षा के संकेत हैं। परिवार, रिश्तेदारों पर खर्च कर सकते हैं। प्यार संदर्भ में समर्पण, त्याग, आत्ममूल्यांकन की भावना रहेगी। साथी पर दबाव ना डालें। नए रिश्ते में जल्दबाजी ना करों । भगवान शिव की पूजा करें। पर्याप्त पानी पिए।
शुभ रंग:- हल्का नीला
कर्क (Cancer)-रचनात्मक उद्योग, परामर्श, चिकित्सा, फैशन जैसे क्षेत्र में सफलता संभव है। वित्तीय स्थिरता, व्यापार, नौकरी से भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। किसी अतीत के व्यक्ति के बारे में सोच सकते हैं। घर की याद, पुनर्मिलन, चंचलता, मासूमियत अनुभव कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात करेंगे। दूध या चीनी दान करें।
शुभ रंगः- सफेद, गुलाबी
सिंह (Leo)-बोनस, अप्रत्याशित आय, सकारात्मक वित्तीय समाचार, के संकेत हैं। करियर में बड़े लक्ष्यों की बजाय छोटी नई शुरूवात पर ध्यान देंगे। प्रेम मे आत्मविश्वास, रोमांचित महसूस होगा। रिश्ते मे संचार कौशल के माध्यम से बेहतर स्थिति बनाएंगे। गाय को हराचारा खिलाए।
शुभ रंगः- हल्का पीला
कन्या (Virgo)-व्यवसाय में भ्रामक मार्गदर्शन, संदेह, धोखाधड़ी के संकेत हैं। करियर मे स्पष्ट दिशा नहीं दिखेगी। जोखिम टालने के लिए अंतर्ज्ञान, बुद्धि का प्रयोग करें। प्रेम में साथी के साथ आकर्षण के साथ पवित्र प्रेम ऊर्जा अनुभव करेंगे। गहरा विश्वास, सामजस्य, रहेगा। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है। नशा मुक्ति केंद्रों में दान करें।
शुभ रंग :- समुद्री हरा, हल्कानीला
तुला (Libra)-पैसों या कीमती संसाधनों की सुरक्षा कड़ी कर दें। गलत जगह निवेश से बचें। व्यापार, नौकरी में आपके आस-पास कोई व्यक्ति जानकारी छुपा सकता है। प्रेस रिश्ते को लेकर निराश हो सकते हैं। अतीत को भुलाकर शेष संभावनाओं पर रिश्ता आगे बढ़ाएं। एक दूसरे की कमियों को स्वीकार करें। भगवान गणेशजी की पूजा फलदायी होगी।
शुभ रंग:-, मल्टीकलर
वृश्चिक (Scorpio)-मजबूत वित्तीय आधार, व्यापार में सफलता, स्थिर नौकरी, सफल करियर, आर्थिक भौतिक सुख, घर बनाना,वाहन खरीदी संभव है। प्यार मे रिश्ते को सफल बनाने के लिए सामजस्य जरूरी है। प्यार और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाएगे। एक-दूसरे के लिए समय निकालेंगे। गरीब को चावल दान करें। मिश्री खाकर घर से निकले।
शुभरंग:- सफेद, क्रीम
धनु (Sagittarius)-नया व्यवसाय, प्रोजेक्ट, आय का अप्रत्याशित स्त्रोत, कौशल विकास, करियर में उत्साह के संकेत हैं। सिंगल लोग नए रिश्ते में जाने से पहले अतीत के दर्द से उबरने के लिए एकांत समय गुजारेंगे। विवाहित लोग अंतरंगता में कमी महसूस करेंगे। गहन संवाद की आवश्यक्ता है। आत्मनिरिक्षण करें।गुड़ का दान करें।
शुभरंग:- गुलाबी
मकर (Capricorn)-व्यवसाय में बड़े निवेश, दूरदर्शिता से निर्णय संभव है। करियर, व्यापार मे नए बाजार की खोज विस्तार करना, व्यापारिक यात्रा के संकेत है। नौकरी में स्थानांतरण संभव है। प्रेम संदर्भ मे रिश्ते में परेशानी, संघर्ष, बेचैनी महसूस हो सकती है। भावनात्मक, मानसिक शांति के लिए थोड़ा विराम लें। मां दुर्गा की पूजा करें, पक्षियों को दाना खिलाए।
शुभ रंगः नीला, स्लेटी
कुंभ (Aquarius)-निवेश, नौकरी, करियर में कई विकल्प हो सकते हैं। सौदों की बारीकी से जांच करें । आवेगपूर्ण खर्च से बचें। प्रेम में जोशीला, तीव्र आकर्षण, शारीरिक प्रेम प्रसंग संभव है। मौजूदा रिश्ते मे फिर से नई उर्जा महसूस होगी। अल्पकालीन छुट्टी साथी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। काला तिल दान करें।
शुभरंग:- चितकबरा
मीन (Pisces)-व्यापारिक बजट संतुलित रखेंगे। साझेदारी मे निष्पक्षता रहेगी। व्यापार में अनुबंध पर हस्ताक्षर या किसी कानूनी प्रक्रिया का संकेत है। नौकरी में उचित वेतन मेहनत प्रतिफल मिलेगा। प्यार के रिश्ते सगाई या विवाह की ओर ले जाएंगे। मजबूत, सामाजिक स्वीकृति मिलेगी। सफेद मिठाई दान करें।
शुभ रंग: चमकीला सफेद
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु मां
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


