P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरही पुलिस का जुए के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13...

बरही पुलिस का जुए के खिलाफ बड़ा एक्शन, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख नकद व 18 मोटरसाइकिल जब्त

खबर डिजिटल बरही (कटनी)–अवैध जुए के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम करौंदी कला के पास जंगल क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹1,13,800 नगद, 52 ताश के पत्ते, 8 मोबाइल फोन तथा 18 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम की घेराबंदी में सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों मेंसतीश सोनी, जितेंद्र गुप्ता, रामजी ताम्रकार, राकेश जायसवाल, शेख राजा, आशीष सोनी, धनेंद्र द्विवेदी एवं नफीस खान शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों का जुआ संचालन से संबंधित पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी थाना बरही में दर्ज है। इस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 112 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लावारिस हालत में मिली 12 मोटरसाइकिलें धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जब्त की गई हैं।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि रामसखा वर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक अतुल तिवारी, आरक्षक विवेक यादव, विवेक श्रीवास्तव, राजेश रंजन एवं जगत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट