P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडोरी में गरिमामय ढंग से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय ध्वज की...

डिंडोरी में गरिमामय ढंग से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय ध्वज की फहराहट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को बनाया यादगार

डिंडोरी गणतंत्र दिवस, पुलिस परेड

शैलेश नामदेव/ डिंडोरी/ खबर डिजिटल/ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पुलिस परेड मैदान में भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने गुब्बारे छोड़े और जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया, जिसमें 36वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूल छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
विभिन्न विद्यालयों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रशासनिक विभागों द्वारा शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली गईं, जबकि यातायात विभाग की जागरूकता झांकी दर्शकों का आकर्षण बनी।

समारोह में विधायक ओंकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारस और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस भव्य आयोजन ने डिंडोरी में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और प्रशासनिक उत्कृष्टता की झलक प्रस्तुत की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट