P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकेंद्रीय बजट 2026 पर कटनी के जनप्रतिनिधियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

केंद्रीय बजट 2026 पर कटनी के जनप्रतिनिधियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

खबर डिजिटल कटनी-=1 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर कटनी जिले के जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बजट को “विकसित भारत 2047” की दिशा में मजबूत कदम बताया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे जनविरोधी और कॉरपोरेट समर्थक करार दिया है।युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बजट पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि“यह बजट खाली झुनझुने की तरह है, जिसमें न आवाज़ है और न असर। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसे मूलभूत क्षेत्रों की अनदेखी कर सरकार ने कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता दी है। गांव, किसान और खेती इस बजट से पूरी तरह गायब हैं। यह केवल चूक नहीं, बल्कि राजनीतिक घोषणा है।”वहीं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने बजट को जनविरोधी, युवा-विरोधी और गरीब-विरोधी बताते हुए कहा किदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन का कोई ठोस रोडमैप नहीं है। गैस सिलेंडर ₹1150 तक पहुंच चुका है, पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे महंगाई बेलगाम हो चुकी है। यह बजट आम जनता नहीं, बल्कि चंद पूंजीपतियों के हित में बनाया गया है।उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण, ईंधन और गैस के दाम घटाने तथा शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर विशेष पैकेज की मांग की।प्रदेश उपाध्यक्ष, मप्र कांग्रेस आईटी सेल शशांक गुप्ता गोलू ने कहा कि“यह बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला है। देश केवल आंकड़ों से नहीं, जनता के विश्वास से चलता है। बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार के बीच यह बजट आम जनता को कोई राहत नहीं देता, इसलिए इसे निराशाजनक कहा जा सकता है।”वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन ने भी बजट को आंकड़ों की बाजीगरी बताते हुए कहा कियुवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं। आयकर में राहत न देकर मध्यम वर्ग की अनदेखी की गई है। यह बजट जमीनी हकीकत से दूर एक दिखावटी दस्तावेज़ है।वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बजट का स्वागत किया है।विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा किकेंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत को गति देने वाला है, जिसमें गरीब, महिला, किसान और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। ‘सबका साथ–सबका विकास’ की झलक इस बजट में साफ दिखाई देती है।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कियह बजट 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और रोजगार से जुड़े प्रावधान देश के भविष्य का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करते हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत को और मजबूती देंगे।उन्होंने लगातार तीसरी बार बजट प्रस्तुत करने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई भी दी।कटनी की महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बजट को आम जनता को राहत देने वाला बताते हुए कहा कियह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है और इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कटनी में सियासी मतभेद साफ नजर आए—जहां भाजपा इसे विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे आम जनता की उम्मीदों से दूर करार दे रही है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट