सिवनी/राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ जिले के थाना बंडोल पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 31 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक छोटा हाथी पिकअप वाहन में गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-44 स्थित फिल्टर प्लांट के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया
वाहन से 02 नग नाटा बरामद
जांच के दौरान पिकअप नग नाटा (गौवंश) को अत्यंत संकुचित और अमानवीय स्थिति में भरा पाया गया। पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने गौवंश और वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार
वाहन में सवार राकेश पिता बालकिशन पटेल (28), निवासी अमराई, थाना सुल्तानपुर, जिला रायसेन और रवि पिता संतोष साहू (19), निवासी केसली, जिला सागर से पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों के पास परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


