P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: केंद्रीय बजट 2026-27, सहकारिता मंत्री सारंग ने समीक्षा की, बैठक में...

भोपाल: केंद्रीय बजट 2026-27, सहकारिता मंत्री सारंग ने समीक्षा की, बैठक में VISTAAR और पैक्स सशक्तिकरण पर जोर

मंत्री सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में केंद्रीय बजट 2026-27 के संदर्भ में सहकारिता विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बजट में स्वीकृत प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं के लिए परिणामोन्मुखी कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार की प्राथमिकता सहकारिता क्षेत्र को मजबूत कर किसानों की आय बढ़ाना है। बैठक में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, बीज संघ के एमडी महेंद्र दीक्षित और अपेक्स बैंक के एमडी मनोज गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

VISTAAR प्लेटफॉर्म के प्रचार पर जोर

मंत्री सारंग ने भारत विस्तार (VISTAAR) प्लेटफॉर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि AI आधारित यह प्रणाली किसानों को नई कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं, मौसम पूर्वानुमान और वैज्ञानिक सलाह से जोड़ेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण स्तर तक किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए, ताकि उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

पैक्स को बनाएं बहुउद्देशीय केंद्र

सारंग ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) को बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने पशुआहार और कृषि सामग्री की स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजना बनाने को कहा, जिससे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिले।

क्लस्टर आधारित विकास को प्राथमिकता

मंत्री ने क्लस्टर आधारित विकास मॉडल को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे सहकारी संस्थाओं की कार्यक्षमता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।

क्या है VISTAAR?

Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources (VISTAAR) एक AI आधारित कृषि सलाह मंच है, जो फसल, मिट्टी और मौसम के आंकड़ों का विश्लेषण कर सटीक सुझाव देता है। यह किसान कॉल सेंटर और रियल टाइम मौसम पूर्वानुमान से जुड़कर त्वरित समाधान उपलब्ध कराएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट