खबर डिजिटल कटनी –जिला प्रशासन द्वारा हर मंगलवार की जनसुनवाई ,अब आम लोगों के लिए भरोसे और समाधान का मंच बन गई है।कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज मंगलवार को बड़वारा राजस्व पहुंच कर हर फरियादी की बात ध्यान से सुन रहे हैं और कई समस्याओं का मौके पर ही हल कर दिया। जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनके लिए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बड़वारा में जनसुनवाई का आयोजन अभी जारी है। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 11 आवेदकों से मिल कर,उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुन चुके हैं।इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित हैं।
बडवारा में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी
सम्बंधित ख़बरें


