Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशनेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड में आयोजित डेंटल चेकअप कैंप में 45...

नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड में आयोजित डेंटल चेकअप कैंप में 45 दिव्यांग बच्चों की जांच

“अच्छा स्वास्थ्य हर बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है। दिव्यांग बच्चों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और समान अवसर मिलना चाहिए। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।” यह बात उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक और दिव्यांग समाजसेवी पूनम श्रोती ने कही।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग और वंचित वर्ग के बच्चों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता के उद्देश्य से संस्था ने ‘आरोग्यता-वेलनेस फॉर ऑल’ पहल की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत अब तक राजधानी भोपाल की अलग-अलग संस्थाओं में जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड में डेंटल चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान 45 दृष्टिबाधित बच्चों के साथ संस्था के स्टाफ मेंबर्स ने भी दांतों की जांच कराई।

पूनम श्रोती ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच से समस्याओं की समय पर पहचान और इलाज संभव है। इसके लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य सेवाएं समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ हों। उन्होंने सहयोगी संस्थाओं- डेंटल चेकअप कैंप में पीपुल्स यूनिवर्सिटी और इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों में सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों और कॉर्पोरेट जगत की सहभागिता भी विशेष महत्व रखती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट