P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैतूल: फर्जी आपत्तियों पर कांग्रेस का जोरदार विरोध, बीएलए पर FIR दर्ज...

बैतूल: फर्जी आपत्तियों पर कांग्रेस का जोरदार विरोध, बीएलए पर FIR दर्ज करने की मांग

कांग्रेस का जोरदार विरोध

बैतूल/ सचिन जैन/ खबर डिजिटल/ विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी के बीएलए 2 पर बड़े पैमाने पर फर्जी शिकायतों और फॉर्म 7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में 5 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

अंतिम तारीख के बाद भी जारी आपत्तियां

निलय डागा ने बताया कि 21 जनवरी को आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन जिले भर में लगभग 350 मतदाताओं को अभी भी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जा रहा है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और जिला अधिकारी पर बीजेपी के दबाव में काम करने का सवाल उठाया।

दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक विशेष निशाने पर

ज्ञापन में कहा गया कि बीएलए 2 द्वारा विशेष रूप से दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के नाम कटवाए जा रहे हैं। उदाहरण के रूप में मोहम्मद दानिश पारेख जैसे कांग्रेस समर्थक मतदाता के नाम भी फॉर्म 7 से कटवाने का प्रयास किया गया। कांग्रेस ने बताया कि ड्राफ्ट सूची में 25% मतदाता संदेह के घेरे में हैं, जिनमें नाम और पिता के नाम की स्पेलिंग 2003 की सूची से मेल नहीं खाती।

फर्जी आपत्तियों पर FIR की मांग

कांग्रेस ने जिले के प्रत्येक बूथ पर फॉर्म 7 के दुरुपयोग की उच्च स्तरीय जांच और दोषी बीएलए 2 के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में मौजूद

ज्ञापन सौंपने में निलय डागा, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक, लोकसभा और विधानसभा प्रत्याशी, विभिन्न कांग्रेस विभागों के अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट