Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेश​MP में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 करोड़ का माल जब्त, गिरोह...

​MP में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 करोड़ का माल जब्त, गिरोह का सरगना समेत 5 गिरफ्तार

राजगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक

राजगढ़/ धर्मराज सिंह/ खबर डिजिटल/ जिले में पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत पुलिस ने एक अंतरराज्यीय एमडी (MD) ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 30 करोड़ रुपये की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

​7 दिनों का सर्च ऑपरेशन और भारी बरामदगी

​एसपी अमित तोलानी के निर्देशन में 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चले इस सघन अभियान में पुलिस ने कुल 21.510 किलोग्राम तैयार एमडी ड्रग्स बरामद की। इसके अलावा, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 309 किलोग्राम रॉ मटेरियल और केमिकल भी जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस पूरे जखीरे की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।

​घर के भीतर चल रही थी ‘ड्रग फैक्ट्री’

​इस कार्रवाई की शुरुआत राजस्थान की जिला विशेष टीम (DST) से मिली एक खुफिया सूचना के बाद हुई। माचलपुर पुलिस ने जब गोघटपुर गांव में आरोपी रघुनंदन पाटीदार के घर पर दबिश दी, तो नजारा चौंकाने वाला था। आरोपी अपने घर के एक कमरे को लैब बनाकर वहां एमडी ड्रग्स तैयार कर रहा था। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी रघुनंदन अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था, जिसे बाद में घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

​संगठित नेटवर्क का खुलासा

​शुरुआती जांच में मिले उपकरणों और भारी मात्रा में केमिकल से साफ हो गया कि यह किसी बड़े संगठित गिरोह का काम है। पुलिस ने न केवल मुख्य सरगना को पकड़ा, बल्कि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इस सफलता ने ड्रग्स माफियाओं की कमर तोड़ दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट