Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशशहडोल लाठीचार्ज पर जीतू पटवारी का हमला, प्रशासन और विधायक संजय पाठक...

शहडोल लाठीचार्ज पर जीतू पटवारी का हमला, प्रशासन और विधायक संजय पाठक को कसा तंज

​शहडोल लाठीचार्ज पर जीतू पटवारी का हमला:

उमरिया/ केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहडोल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और आदिवासी जमीनों के मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उमरिया प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

​प्रशासनिक तानाशाही और लाठीचार्ज का विरोध

​पटवारी ने शहडोल कलेक्टर की भूमिका पर निशाना साधते हुए कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पटवारी ने चेतावनी दी कि इस दमनकारी नीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।

​विधायक संजय पाठक और भूमि कब्जाने के आरोप

​जीतू पटवारी ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक पर सीधा हमला बोलते हुए उन पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में आदिवासी अंचल में जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पुलिस का उपयोग केवल कांग्रेसी नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है।

​कोल माफिया और वायरल ऑडियो की जांच की मांग

​शहडोल के धनपुरी क्षेत्र में वायरल हुए एक कथित ऑडियो का जिक्र करते हुए पटवारी ने अधिकारियों और कोल माफिया के बीच गहरे गठजोड़ का दावा किया। उन्होंने मांग की कि इस पूरे भ्रष्टाचार और माफिया राज की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट