Gold Silver Price: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोना-चांदी के दामों में बदलाव के बीच एक बार फिर निवेशकों की निगाहें बाजार पर लगी हुई है। पिछले दिन के बाजार बंद होने के भाव और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं। हालिया दौर में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण डॉलर फिर से मजबूती की तरफ जाता दिखाई दिया, इसका असर साफ तौर पर सोना-चांदी के दामों पर पड़ता नजर आया है।
Aaj Ka Sona Bhav: सोने की चमक कैसी रही?
शनिवार को देशभर में औसतन 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 15 हजार 738 रुपये प्रति ग्राम यानी 1 लाख 57 हजार 380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। जिसमें शुक्रवार के मुकाबले 10 ग्राम पर महज 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस बढ़ोतरी को निवेशक खरीददारी के रुप में देख रहे हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि यह बढ़त आने वाले वक्त में और भी ज्यादा हो सकती है।
आज का सोने का भाव
वजन (Gram) 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
1 ग्राम ₹15,738 ₹14,426 ₹11,804
8 ग्राम ₹1,25,904 ₹1,15,408 ₹94,432
10 ग्राम ₹1,57,380 ₹1,44,260 ₹1,18,040
100 ग्राम ₹15,73,800 ₹14,42,600 ₹11,80,400
Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की चमक कितनी रही?
चांदी के खरीददारों को बहुत ही सोच समझकर कदम रखने की जरुरत बताई गई है, क्योंकि फिलहाल चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलो की हल्की गिरावट दर्ज की गई हैृ। भारत में आज 1 किलो चांदी का भाव 2 लाख 69 हजार 900 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। जहां फरवरी की शुरुआत में चांदी जहां 3 लाख 50 हजार रुपये के स्तर पर थी, वहां से अब तक इसमें लगभग 22 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।
आज चांदी के भाव
वजन (Weight) आज का भाव (21 Feb) कल का भाव (20 Feb) बदलाव (Change)
1 ग्राम ₹269.90 ₹270 – ₹0.10
10 ग्राम ₹2,699 ₹2,700 – ₹1
100 ग्राम ₹26,990 ₹27,000 – ₹10
1 किलोग्राम ₹2,69,900 ₹2,70,000 – ₹100
