भोपाल/ विजय पाल/ CM Mohan Yadav Today Program: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 24 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र और रायसेन के वन विभाग कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10:55 बजे विधानसभा जाएंगे। सुबह 11:00 बजे सदन में रहेंगे। सदन की कार्रवाई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उपस्थित रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 3:45 बजे हलाली डैम – रायसेन में वन विभाग के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम 5:35 बजे निवास आगमन होगा।
23 फरवरी 2026 | सोमवार/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आज के कार्यक्रम
सुबह 10.30 बजे वीसी (समत्व भवन)
सुबह 10:55 बजे विधानसभा आगमन
सुबह 11:00 बजे सदन में
शाम 3:45 बजे सम्राट अशोक सागर प्रोजेक्ट, रायसेन आगमन
वन विभाग के कार्यक्रम में सहभागिता
शाम 5:35 बजे निवास आगमन
रायसेन के हलाली डैम से पांच गिद्धों को मुक्त करेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रायसेन के हलाली डेम क्षेत्र में लुप्तप्राय प्रजाति के 5 गिद्धों को प्राकृतिक आवास में मुक्त करेंगे। इनमें चार Indian vulture और एक Cinereous vulture शामिल है। इन गिद्धों को भोपाल स्थित गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र में अनुकूलन एवं अवलोकन अवधि के बाद छोड़ा जा रहा है। सभी पक्षियों को उच्च परिशुद्धता वाले GPS-GSM उपग्रह ट्रांसमीटर से टैग किया गया है, ताकि उनकी गतिविधियों और प्रवास पैटर्न की निगरानी की जा सके।


