P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस रूट पर रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। घटना कटनी एनकेजे रेलवे स्टेशन के पास गायत्री नगर आउटर की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बिलासपुर की ओर से आ रही कोयला लोड मालगाड़ी शनिवार सुबह करीब 11 बजे कटनी पहुंचने वाली थी। इसी दौरान गायत्री नगर आउटर के पास मालगाड़ी के चार से अधिक डिब्बों के पहिए अचानक पटरी से उतर गए।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया। रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे द्वारा क्रेन और तकनीकी टीम की मदद से डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट