P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा...

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में भी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 6 मार्च से 12 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की स्थिति नहीं बन रही है और फिलहाल किसी प्रकार की मौसम से जुड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

नही बदलेगा तापमान!

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सात दिनों में तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कई इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ रहा है।

रायपुर में धुंध की संभावना

पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 से 72 घंटों के दौरान सुबह के समय रायपुर में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। शहर में अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में तापमान का हाल

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हाल के दिनों में सबसे अधिक तापमान राजनंदगांव में करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट