P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold Silver Rate Today 11 March 2026: सोना-चांदी की कीमतों में फिर...

Gold Silver Rate Today 11 March 2026: सोना-चांदी की कीमतों में फिर दर्ज की गई गिरावट… जानिये आपके शहर में क्या है दाम

वैश्विक तनाव का दिखा असर

Gold Silver Price Today : बुधवार, 11 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों में दबाव घरेलू कमोडिटी बाजार में देखा गया। मिडिल ईस्ट में तनाव का असर होने के चलते डॉलर में कमजोरी के बाद निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। आज के दिन कारोबार में सोना 0.5% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी के भाव में भी 1% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इससे पहले सोना-चांदी की कीमतों में थोड़ा उछाल दर्ज किया गया था।

MCX पर सोने-चांदी का आज का दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के शुरुआती दौर में अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 469 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 1 लाख 62 हजार 834 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1 हजार 650 रुपये या 0.59% लुढ़ककर 2 लाख 76 हजार 200 रुपये प्रति किलो के लेवल पर कारोबार करती नजर आई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी का भाव
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के बयान के बाद मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है, जिसका असर एनर्जी मार्केट में भी देखा जा रहा है। बुधवार, 11 मार्च को स्पॉट गोल्ड की कीमत में मामूली गिरावट देखी गई, हालांकि कि यह 5,200 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी रही। स्पॉट गोल्ड 0.34% टूटकर 5,224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी लाल निशान में रही। यह 0.32% की गिरावट के साथ 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी का दाम
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 62 हजार 770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट सोना 1 लाख 63 हजार 50 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1 लाख 49 हजार 463 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1 लाख 62 हजार 830 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1 लाख 49 हजार 261 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके बाद चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 63 हजार 520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 1 लाख 49 हार 893 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1 लाख 63 हजार 170 रुपये और 22 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 573 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, हैदराबाद में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 63 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 49 हजार 692 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट