P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeभारतLPG की कमी में कैसे बचाएं गैस? अभी ट्राई करें ये सुपरफुड,इन...

LPG की कमी में कैसे बचाएं गैस? अभी ट्राई करें ये सुपरफुड,इन टिप्स को न करें इग्नोर

LPG Gas Saving Tips: भारत के लगभग हर घर में खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है. सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक, लेकिन हाल के समय में गैस सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिसका असर भारत जैसे देशों पर भी पड़ सकता है.ऐसे समय में सबसे जरूरी है कि हम किचन में गैस का इस्तेमाल थोड़ा समझदारी से करें. खासतौर पर प्रेशर कुकर का उपयोग करने से खाना जल्दी पकता है और गैस की खपत भी कम होती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे डेली आइट्म्स जो प्रेशर कुकर में जल्दी बन जाते हैं और साथ ही कुछ आसान टिप्स जिनसे गैस सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चल सकता है.

  1. दाल तड़का

दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और इसे प्रेशर कुकर में बनाना सबसे आसान तरीका है. कुकर में दाल जल्दी गल जाती है, जिससे गैस कम खर्च होती है. जब दाल पक जाए तो हल्का तड़का लगाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.

  1. चावल

चावल को भी प्रेशर कुकर में बहुत कम समय में पकाया जा सकता है. सामान्य तरीके से खुले बर्तन में चावल पकाने की तुलना में कुकर में इसे बनाने से समय और गैस दोनों की बचत होती है.

  1. राजमा

राजमा को पकाने में आमतौर पर ज्यादा समय लगता है, लेकिन अगर इसे पहले से भिगोकर प्रेशर कुकर में बनाया जाए तो यह जल्दी तैयार हो जाता है. इससे गैस की खपत भी कम होती है और राजमा अच्छी तरह गल भी जाता है.

  1. कटहल की सब्जी

कटहल की सब्जी भी कुकर में जल्दी पक जाती है. मसालों के साथ इसे कुकर में कुछ सीटी लगाकर बनाया जाए तो स्वाद भी अच्छा आता है और गैस भी कम लगती है.

  1. लौकी की सब्जी

लौकी जैसी सब्जियां प्रेशर कुकर में बहुत कम समय में पक जाती हैं. इससे गैस की बचत होती है और सब्जी भी जल्दी तैयार हो जाती है.

गैस सिलेंडर ज्यादा दिन चलाने के आसान टिप्स

  1. बर्तन का सही इस्तेमाल करें

ध्यान रखें कि बर्तन का आकार बर्नर की आंच को पूरी तरह ढक ले. अगर बर्तन छोटा होगा तो आंच बाहर निकलकर गैस की बर्बादी करेगी.

  1. बर्नर साफ रखें

अगर बर्नर गंदा हो जाए तो लौ पीली हो जाती है, जिससे गैस ज्यादा खर्च होती है. इसलिए समय-समय पर बर्नर साफ करना जरूरी है.

  1. ढक्कन लगाकर खाना पकाएं

खाना बनाते समय बर्तन को ढककर पकाने से गर्मी अंदर ही रहती है और खाना जल्दी पक जाता है. इससे गैस की बचत होती है.

  1. सामग्री पहले से तैयार रखें

अक्सर लोग गैस जलाकर सब्जियां काटना शुरू कर देते हैं. बेहतर है कि सारी तैयारी पहले कर लें और फिर गैस जलाएं.

  1. प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें

कुकर में खाना दबाव के साथ जल्दी पकता है. इससे समय भी बचता है और गैस भी कम खर्च होती है.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट