सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी – बरहीकटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मैहर रोड स्थित महानदी पुल, ग्राम कुंदरी के पास एक अज्ञात पुरुष का नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव महानदी के भीतर मिला है, जिसकी उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ने नीले रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी है, जिस पर अंग्रेजी में “Brilliant Minded” लिखा हुआ है। इसके अलावा वह नीले रंग का लोअर पहने हुए था और उसके दाहिने हाथ की कलाई में तांबे का कड़ा (चूड़ा) भी पाया गया है।प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 20 से 25 दिन पुराना हो सकता है, जिससे उसकी पहचान कर पाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।बरही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य जिलों के लोगों से अपील की है कि यदि किसी का परिजन पिछले 20-25 दिनों से लापता है और उसके हुलिए से मेल खाता है, तो तत्काल थाना बरही, जिला कटनी से संपर्क कर पहचान सुनिश्चित कराएं।संपर्क:थाना प्रभारी बरही – 9425387020उप निरीक्षक – विनोद कांत सिंहपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कटनी में रहस्यमयी मौत! महानदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल
सम्बंधित ख़बरें
