आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. इसके पेड प्रीमियर शो में इसे सुपरहिट कहा गया था. यह इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों के इतिहास में एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाने की कगार पर है, और उम्मीद है कि इसके ओपनिंग वीकेंड के अंत तक कई बड़े रिकॉर्ड टूटते रहेंगे. स्पाई थ्रिलर की टाइमिंग 229 मिनट और छह सेकंड की है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितना कमाया.
ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़
ट्रेकर इंडस्ट्री sacnilk के शुरुआती अनुमान के मुताबिक पहले दिन की शुरुआत में, धुरंधर 2: द रिवेंज की 8,928 शो में चल रही है और इसने 36.00 करोड़ कमाए है. इसके साथ ही इसकी कुल कमाई 79.00 करोड़ हो गया है, हालांकि अंतिम आंकड़े अभी जारी होने बाकी हैं. धुरंधर फिल्म अक्षय खन्ना के किरदार रहमान दकैत की मौत के साथ खत्म हुई थी. रिलीज के समय उनके अभिनय को खूब सराहा गया था, लेकिन सीक्वल में रहमान दकैत का कोई रोल नहीं है, इस बात को कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उठाया.
सेलेब्स ने की तारीफ
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि धुरंधर: द रिवेंज ने एक घंटे में 107.6 हजार टिकटें बेचीं…. उन्होंने लिखा, “#धुरंधरदरिवेंज आज [गुरुवार] को धूम मचा रही है… पिछले एक घंटे में #BMS पर 107.61 हजार टिकटें बिक चुकी हैं… बॉक्स ऑफिस पर सुनामी… #धुरंधर2.” कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “#धुरंधरदरिवेंज बेहतरीन है… @adityadharfilms ने एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव दिया है और @ranveersingh ने शानदार अभिनय किया है। इसे जरूर देखें.” अभिनेता और इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा सिर्फ कास्टिंग के लिए ही एक अलग राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं. ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए इसे एक जबरदस्त बताया. उन्होंने कहा कि धुरंधर: द रिवेंज पिछली फिल्म से लंबी है, लेकिन फिर भी छोटी महसूस होती है.
यह भी पढ़ें- Haunted Railway Stations: क्या आपने सुनी हैं इन भूतिया रेलवे स्टेशनों की कहानियां? जानिए सबसे डरावनी जगहें


