P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeचुनावMP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की...

MP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की एंट्री

MP Rajya Sabha Election : मध्यप्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भारती आदिवासी पार्टी (BAP) ने तीसरे मोर्चे के रूप में एंट्री करते हुए बड़ा दांव चला है। बाप पार्टी के एकमात्र विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपने प्रत्याशी के समर्थन की मांग की है।

आदिवासी मुद्दों को संसद तक ले जाने की कोशिश

सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि उनकी पार्टी राज्यसभा की खाली हुई सीटों में से एक पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है, ताकि आदिवासी समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जा सके।

बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना

डोडियार ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही आदिवासी क्षेत्रों में जाकर वोट मांगते हैं और उनके हितों की बात करते हैं, लेकिन प्रतिनिधित्व नहीं दे पाते। ऐसे में BAP के उम्मीदवार को समर्थन दिया जाना चाहिए।

पीएम राहुल को लिखा पत्र

विधायक डोडियार ने पीएम मोदी और राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि माननीय राज्यसभा निर्वाचन में भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन प्रदान करने हेतु अनुरोध है कि भारत आदिवासी पार्टी जो देशभर के आदिवासी समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। मध्य प्रदेश राज्य में हाल ही में राज्यसभा की रिक्त हुई तीन सीटों में से एक सीट पर अपना प्रत्याशी निर्वाचित कराना चाहती है ताकि आदिवासियों के मसलों को संसद के उच्च सदन अर्थात राज्यसभा में उठाया जा सके।

डोडियार ने आगे कहा है कि हमारी पार्टी का प्रभाव मुख्य रूप से राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र में है, जहां आदिवासी समाज के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाया जा रहा है। राज्यसभा में हमारे प्रतिनिधि के जाने से आदिवासी समाज की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। अतः आपसे अनुरोध है कि अपने माननीय विधायकों को निर्देशित करें, जिससे वे राज्यसभा निर्वाचन में भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन प्रदान करें।

उन्होंने अंत में लिखा है कि आपका यह सहयोग आदिवासी समाज के सशक्तिकरण एवं उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के उत्थान के अपने संकल्प के अनुरूप हमारे इस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे। आपके सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा के साथ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट