Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमध्यप्रदेश: खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, कलेक्टर फसलों की क्षति का आंकलन...

मध्यप्रदेश: खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, कलेक्टर फसलों की क्षति का आंकलन गंभीरता से करें – मुख्यमंत्री

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए खाद (Madhya Pradesh farmers fertilizer) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और डीएपी (DAP) के स्थान पर एनपीके (NPK) के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि वे फसलों की क्षति का गंभीरता से आंकलन करें ताकि किसानों को होने वाली परेशानियों का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।

CM Dr. Mohan Yadav मुख्यमंत्री ने खाद की किल्लत को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि खाद की उपलब्धता बनी रहे और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद की आपूर्ति के सही प्रबंधन के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह Digvijay Singh ने प्रदेश में खाद की कमी और किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर मौजूदा सरकार की आलोचना की थी और सरकार पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। MP में किसानों को खाद नहीं मिल रही थी जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने मोहन सरकार को घेरा। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट