Mahaaryaman Scindia: गुना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें उनकी जुबान फिसलने के चलते ट्रोलिंग का शिकार होने लगे है।
देने गए थे श्रद्धांजलि, दे डाली शुभकामनाएं…
दरअसल, भगत सिंह शहीद दिवस के मौके पर उन्हें शहीदों को श्रद्धांजलि देनी थी, लेकिन उन्होंने अपने संबोधन में शुभकामनाएं शब्द का इस्तेमाल कर दिया। वीडियो में वे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते नजर आए, जिसके बाद इस पूरे वाक्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर
हालांकि माना जा रहा है कि उनकी मंशा श्रद्धांजलि देने की ही थी, लेकिन शब्दों की चूक के चलते उनके मुंह से शुभकामनाएं निकल गई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से चर्चाएं होने को जन्म दे दिया, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि ऐसे मामलों में विरोधी दल हमला बोलने से नहीं चूकते है।
आपको बता दें कि महाआर्यमन सिंधिया हाल ही में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। जिसके बाद से वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आते है। इसी कड़ी में वे भगत सिंह शहीद दिवस के मौके पर पहुंचे थे।


