सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर शनिवार को कटनी शहर भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी जयघोष गूंजने लगे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।घंटाघर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। जगह-जगह नागरिकों ने घरों की छतों, बालकनियों और दुकानों के सामने खड़े होकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में उमड़ी भीड़ ने आयोजन को ऐतिहासिक रूप दे दिया।झांकियों ने किया मंत्रमुग्धशोभायात्रा में रामायण पर आधारित करीब 45 आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। इन झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न धार्मिक पात्रों का रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और झांझ-मंजीरों की गूंज से पूरा शहर गुंजायमान रहा।स्वागत मंचों पर उमड़ा उत्साहशहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धार्मिक समितियों द्वारा स्वागत मंच लगाए गए। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही प्रसाद, शीतल पेय और अल्पाहार का वितरण भी किया गया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।कायस्थ समाज का विशेष स्वागतझंडा बाजार स्थित बालाजी गिफ्ट फ्रेमिंग सेंटर में चित्रगुप्त कायस्थ सभा एवं श्री अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष शैलेष श्रीवास्तव एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और प्रसाद वितरण किया।महाआरती के साथ समापनगाटरघाट स्थित श्री समीर राम मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन लगातार आठवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शहरवासियों का उत्साह और सहभागिता हर वर्ष बढ़ती जा रही है।रामनवमी का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक सद्भाव का भी सशक्त संदेश दे गया।
रामनवमी पर भक्ति का सैलाब, कटनी में निकली ऐतिहासिक शोभाया
सम्बंधित ख़बरें


