P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीतालाबंदी के बाद भी किराया जमा नहीं किया तो लीज होगी निरस्त,...

तालाबंदी के बाद भी किराया जमा नहीं किया तो लीज होगी निरस्त, 31 मार्च आखिरी मौका

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –नगर निगम स्वामित्व की संपत्तियों के किरायेदारों और लीज धारकों के लिए निगम प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है। स्पष्ट किया गया है कि तालाबंदी की कार्रवाई के बावजूद यदि निर्धारित समय सीमा 31 मार्च 2026 तक बकाया किराया जमा नहीं किया गया, तो संबंधित लीज निरस्त कर दी जाएगी।राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले सभी बकायेदारों को अपनी पूरी राशि निगम कोष में जमा करना अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न करने की स्थिति में संबंधित आवंटियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।निगम प्रशासन ने सभी किरायेदारों और लीज धारकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले बकाया जमा कर राहत प्राप्त करें और सख्त कार्रवाई से बचें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट