सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम बडोल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं एवं छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय, जो पिछले 40 वर्षों से विद्याभारती के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, ने एक बार फिर प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8वीं तक के उन मेधावी भैया-बहनों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
Rews News: आईजी ने आपरेशन प्रहार के बारे में दी जानकारी – Khabar Digital
इस अवसर पर विद्यालय में छात्र एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शाला व्यवस्थापक महेश अग्रवाल, एम.पी. साहू, डॉ. बघेल सहित विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य, दीदी एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढ़ें –मोहन यादव कैबिनेट में बड़े फैसले, किसानों से छात्रों तक सबको फायदा


