P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक जयंती पर भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया...

कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक जयंती पर भंडारा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी: — कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक की जन्म जयंती के अवसर पर 7 अप्रैल को जिले में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ स्मरण उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनसेवा और मानवता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।पाठक वार्ड स्थित शांति निवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री के सुपुत्र एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने अपने पिता के आदर्शों को स्मरण करते हुए जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।वहीं दूसरी ओर बरगवां के कटाए घाट मोड़ पर आरके लॉजिस्टिक के सामने विधायक संजय पाठक के मित्र गुड्डा जैन एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रतिवर्ष की तरह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे से शुरू हुए इस भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।इस अवसर पर आशीष पाठक, यश पाठक, मनीष पाठक, राकेश गौतम, दीपक जैन, गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, वरुण गौतम, सचिन तिवारी, सुमित अजमानी, नीरज नगरिया, ऋषि अरोड़ा, प्रियंक अग्रवाल, लालू जैन, राजा सलूजा सहित मित्र मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक के सेवा, समर्पण और समाजहित के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट